ग्रामीणों से सहयोग की अपील, प्रमुख वन संरक्षक ने दी वन संपदा सुरक्षा की नसीहत

0
16

नरेन्द्रनगर। प्रमुख वन संरक्षक एवं वनाग्नि के नोडल अधिकारी रंजन कुमार मिश्रा ने शनिवार को नरेन्द्रनगर वन प्रभाग में वनाग्नि नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया। टिहरी गढ़वाल जनपद के लिए मिश्रा को वनाग्नि सुरक्षा कार्यों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मिश्रा ने शिवपुरी और नरेन्द्रनगर रेंज के अंतर्गत स्थापित क्रू-स्टेशनों एवं कुंजापुरी रिपीटर सेट का दौरा किया। उन्होंने वहां पर मौजूद उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की और क्रू-टीम के सदस्यों से संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने ने बताया कि वन विभाग फायर सीजन को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे वन विभाग का सहयोग करें ताकि वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगड़े ने बताया कि पूरे वन प्रभाग में कुल 69 क्रू-स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी किशोर नौटियाल (नरेन्द्रनगर), अनिल कुमार पैन्यूली (देवप्रयाग), वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी (शिवपुरी/नरेन्द्रनगर) सहित अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here