बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

0
4

विकासनगर (संवाददाता) । । सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। विदित हो कि 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज समेत 30 से 40 अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया और 14 जून को घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि सोमवार को हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे एक और आरोपी इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, सहसपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here