छत्तीसगढ़ के दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, इलाके मै फैली सनसनी

0
7

-नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबीं दोनों छात्राएं, पुलिस ने शुरू की जांच

धमतरी । धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (9 वर्ष) और खुशबू साहू (8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों कपालफोड़ी गांव की निवासी थीं और कक्षा चौथी में पढ़ाई करती थीं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चियां शुक्रवार को गांव के तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मगरलोड थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से कपालफोड़ी गांव में मातम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here